भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित ‘एकता और विश्वास के द्वारा महाराष्ट्र का स्वर्णिम भविष्य’ कार्यक्रम में सम्बोधन
आज विश्व शांति सरोवर में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित “एकता और विश्वास के माध्यम से स्वर्णिम महाराष्ट्र” अभियान के शुभारंभ के अवसर पर आप सबके बीच आकर मुझे प्रसन्नता हो रही है। मैं इस आयोजन के लिए ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान को हार्दिक बधाई देती हूँ।





