भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में संबोधन

राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में आप सबके बीच उपस्थित होकर मुझे हार्दिक प्रसन्नता हो रही है। मैं आज उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं। दीक्षांत समारोह, शिक्षा के एक चरण के सम्पन्न होने के साथ-साथ वह महत्वपूर्ण अवसर भी होता है, जब शिक्षण संस्थान, प्रशिक्षित और समर्पित विद्यार्थियों के एक समूह को देश हित में कार्य करने के लिए समाज को सौंपते हैं।






