भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का AIIMS राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह में संबोधन (HINDI)
AIIMS राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह में आप सब के बीच उपस्थित होकर मुझे हार्दिक प्रसन्नता हो रही है। आज का दिन न केवल उपाधि और पदक प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों बल्कि इस संस्थान की स्थापना से जुड़े सभी लोगों के लिए गर्व का अवसर है। इस अविस्मरणीय अवसर पर उपाधि और पदक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को मैं हार्दिक बधाई देती हूं। आप इस संस्थान से उपाधि प्राप्त करने वाले पहले बैच के विद्यार्थी हैं। इस प्रकार आप लोग AIIMS राजकोट के पहले brand-ambassadors हैं। आपके कार्य और व्यवहार इस संस्थान की प्रतिष्ठा को प्रभावित करेंगे, इस बात का आप ध्यान रखें।
देवियो और सज्जनो,





