भारत की राष्ट्रपति की ईद-उज-जुहा की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं

राष्ट्रपति भवन : 27.05.2026

Download : Press Release भारत की राष्ट्रपति की ईद-उज-जुहा की पूर्व संध्या  पर शुभकामनाएं(हिन्दी, 316.9 किलोबाइट)

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने ईद-उज-जुहा की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है, “ईद-उज-जुहा के अवसर पर, मैं सभी देशवासियों और विदेश में रहने वाले भारतीयों, विशेषकर मुस्लिम भाइयों और बहनों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

यह त्योहार समर्पण, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। यह पर्व हमें मानवता, विशेषकर वंचित वर्गों, की सेवा करने की प्रेरणा देता है।

आइए, इस अवसर पर हम समाज में प्रेम और समरसता का संचार करने के लिए अधिक प्रतिबद्धता से आगे बढ़ें”।

समाचार पत्रिका के लिए सदस्यता लें

सदस्यता का प्रकार
वह न्यूज़लेटर चुनें जिसकी आप सदस्यता लेना चाहते हैं।
सब्सक्राइबर का ईमेल पता